एटा
एटा जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत गंजडुंडवारा रोड पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एटा जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत गंजडुंडवारा रोड पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान गांव अहमदाबाद निवासी अनार सिंह पुत्र रघुवीर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अनार सिंह अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होकर गांव नाथपुर से वापस लौट रहा था। दोपहर करीब 12:40 बजे भानपुर नगला भिखारी के समीप एक अनियंत्रित कैंटर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनार सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची बागवाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
अनूपशहर: डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा@bulandshahrpol https://t.co/vKZaT2ubHT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















