महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजाबारी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बृजलाल स्मारक महाविद्यालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजाबारी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बृजलाल स्मारक महाविद्यालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

कोतवाली पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस की अपील
ठूठीबारी पुलिस ने आम जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस मृतक के संबंध में जानकारी रखता हो या हुलिए के आधार पर पहचान कर सके, तो तत्काल ठूठीबारी कोतवाली या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
सावितगढ़ मिल में तौल कांटों की औचक जाँच: सभी कांटे पाए गए शुद्धhttps://t.co/rE0o3h4oyt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















