बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई राजघाट–जरगवां स्थित रामघाट में पांच दिवसीय कांवड़ मेले का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई राजघाट–जरगवां स्थित रामघाट में पांच दिवसीय कांवड़ मेले का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ हो गया है। मेले के पहले ही दिन मथुरा, वृंदावन और राजस्थान से सैकड़ों कांवड़ियों का आगमन हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और शिव मंदिर कामा (राजस्थान) के लिए प्रस्थान किया, जिससे पूरा रामघाट क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में डूब गया है।
कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक चौकसी
महाशिवरात्रि तक लगभग 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रामघाट थाना प्रभारी संदीप सिंह के अनुसार, 12 फरवरी से जिले के 4 थाना प्रभारी, 12 इंस्पेक्टर और 250 कांस्टेबलों सहित भारी पुलिस बल कमान संभालेगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी सादा वर्दी में भी तैनात रहेंगे।
सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम
SDM मनीष कुमार और क्षेत्राधिकारी मधु कुमार सिंह ने अलीगढ़ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर प्रकाश, सफाई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। घाट पर स्वास्थ्य केंद्र, खोया-पाया केंद्र और सहायता शिविर सक्रिय कर दिए गए हैं। बुलंदशहर बॉर्डर तक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि कांवड़ियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026




















