स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह: सत्यांश बने ‘मिस्टर फेयरवेल’ और ऋचा को मिला ‘मिस फेयरवेल’ का खिताब

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए ‘गुडलक’ और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘फेयरवेल’ (विदाई समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए ‘गुडलक’ और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘फेयरवेल’ (विदाई समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एन. बी. पाल एवं प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर साथियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। विदाई के इस भावुक क्षणों में बच्चों ने “बहती हवा सा था वो” और “तेरे जैसा यार कहाँ” जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सम्मान और शुभकामनाएँ

मिस्टर फेयरवेल: सत्यांश जायसवाल

मिस फेयरवेल: ऋचा पाण्डेय

विशेष: विद्यालय की ओर से सभी सीनियर छात्रों को स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को आगामी सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य व सफलता की कामना की। इस अवसर पर संजय सिंह, शिवशंकर शर्मा, प्रदीप सिंह, आलोक कुमार और समस्त शिक्षक व कर्मचारीगण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और अपनेपन का माहौल बना रहा।

 

Voice Of News24

शिव विवाह प्रसंग से भावविभोर हुआ पंडाल, चतुर्थ दिवस पर गूंजा वैदिक मंत्रोच्चारश्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अयोध्या से पधारे प्रवचनकर्ता ने बांधा समां