हापुड़: बिरयानी की दुकान पर संग्राम, कर्मचारियों ने ग्राहकों को जमकर पीटा

हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित एक बिरयानी की दुकान उस समय अखाड़ा बन गई, जब मामूली बात को लेकर दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित एक बिरयानी की दुकान उस समय अखाड़ा बन गई, जब मामूली बात को लेकर दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के कर्मचारियों ने आपा खोते हुए ग्राहकों पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीट दिया। हंगामे और मारपीट के कारण मेरठ रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पक्ष शांत हो चुका था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। नगर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.