हापुड़
हापुड़ जनपद के धौलाना तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया ऋण न चुकाने वाली एक फैक्ट्री को सील कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के धौलाना तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया ऋण न चुकाने वाली एक फैक्ट्री को सील कर दिया है। यह मामला धौलाना के UPSIDC (यूपीएसआईडीसी) औद्योगिक क्षेत्र का है, जहाँ एक उद्यमी द्वारा लंबे समय से सरकारी ऋण की अदायगी नहीं की जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री प्रबंधन पर करोड़ों रुपए का बकाया था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जब प्रबंधन ने राशि जमा नहीं की, तो जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर परिसर को कुर्क कर मुख्य गेट पर ताला लटका दिया।
प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र के अन्य डिफॉल्टरों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि राजस्व वसूली अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है और बकाया न चुकाने वाले अन्य संस्थानों पर भी गाज गिरनी तय है।
उत्तर प्रदेश में 24 #IPS अफ़सरो का तबादला !!
UP में 11 जिलों के #कप्तान बदले गये !! pic.twitter.com/fuqdwsd0oY— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2026




















