बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के कर्णवास स्थित श्री देवत्रय आदर्श इंटर कॉलेज में मिड-डे मील योजना के अंतर्गत भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं का बड़ा मामला उजागर हुआ है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के कर्णवास स्थित श्री देवत्रय आदर्श इंटर कॉलेज में मिड-डे मील योजना के अंतर्गत भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं का बड़ा मामला उजागर हुआ है। बच्चों को दिए जाने वाले दूध और राशन सामग्री में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी गई है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल
शिकायत के अनुसार, 03 फरवरी 2026 को सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सिंह लोधी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहां पाया गया कि कक्षा 2 से 8 तक के लगभग 400 पंजीकृत बच्चों के लिए दूध की मात्रा बेहद कम थी। मानक के विपरीत, बच्चों को उनकी संख्या के अनुपात में दूध नहीं दिया जा रहा था। इसके अतिरिक्त, भोजन के लिए उपलब्ध चावल की मात्रा भी निर्धारित सरकारी मानक से काफी कम पाई गई।
प्रधानाचार्य का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार
जब सामाजिक कार्यकर्ता ने राशन और दूध की कमी पर सवाल किया, तो प्रधानाचार्य कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके और बिना स्पष्टीकरण दिए विद्यालय से चले गए। शिकायत में यह भी आरोप है कि बच्चों को नियमित के बजाय सप्ताह में केवल 3-4 दिन ही दूध दिया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि पोषण सामग्री को मिलीभगत से हड़पा जा रहा है।
कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों में भारी रोष
इस धांधली की सूचना मोबाइल के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी, एसडीएम और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बुलंदशहर) को दे दी गई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच कर दोषी प्रधानाचार्य, रसोइया और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस घटना से अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है; उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य और सेहत से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मैनपुरी: नगला पांडेय में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, कल होगा विशाल भंडाराhttps://t.co/yYup2KT8oF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2026





















