बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने आज थाना गुलावठी का वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस सुविधाओं का जायजा लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने आज थाना गुलावठी का वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस सुविधाओं का जायजा लिया। थाने पहुँचने पर SSP को गार्द द्वारा ‘सलामी’ दी गई, जिसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं का जायजा और निर्देश
निरीक्षण के दौरान SSP ने थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना और बन्दीगृह का अवलोकन किया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें और उनकी प्रगति को सीसीटीएनएस (CCTNS) पर अपडेट रखें। उन्होंने थाना प्रभारी और एसआई शैलेंद्र को लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण और हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए।
सुविधाओं का विस्तार और जनसेवा
SSP ने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए ‘आदर्श भोजनालय’ और ‘नवीन पुलिस बैरक’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन और बेहतर आवासीय सुविधाओं से पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
पर्यावरण और सामाजिक सरोकार
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही, कड़ाके की ठंड को देखते हुए SSP ने क्षेत्रीय चौकीदारों को कंबल वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान एसआई शैलेंद्र, प्रताप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह निरीक्षण अनुशासन और पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 30जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/NaLRCiRRrS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 30, 2026





















