डिबाई: पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज में खेलकूद महोत्सव का भव्य आगाज, विधायक चंद्रपाल सिंह ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के पला कसेर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के पला कसेर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और फीता काटकर किया। यह खेल महोत्सव 28 जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगा।

छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर

इस अवसर पर विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत आने वाले माध्यमिक विद्यालयों ने पूरे प्रदेश में जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इन विद्यालयों में छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप यहाँ के परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किया, वहीं शिक्षक स्टाफ ने शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया।

तीन दिनों तक सजेगी खेल और संस्कृति की महफिल

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार के निर्देशों पर आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

प्रमुख खेल: क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी माया यादव के निर्देशन में रस्साकसी, शतरंज, दौड़, बैडमिंटन और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।

सांस्कृतिक रंग: छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान और नाटकों के जरिए समां बांध दिया।

खेल प्रभारी सिंह वीर प्रताप सिंह और दिनेश चंद ने प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत, हरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24