महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सेमरा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सेमरा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
पहचान की कोशिशें जारी
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर UP 53 BP 3339 है, जिसके आधार पर पुलिस मालिक का विवरण खंगाल रही है ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।
पुलिस ने फरार ट्रेलर की तलाश शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित रहा।
बुलंदशहर: तिरुपति केमिकल फैक्ट्री पर छापा, खतरनाक एसिड का जखीरा बरामदhttps://t.co/0u1R4RZaG9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 28, 2026













