मैनपुरी: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 237 वाहनों के चालान काट वसूला भारी जुर्माना

मैनपुरी

मैनपुर जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और डग्गामार वाहन संचालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मैनपुर जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और डग्गामार वाहन संचालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को शहर के प्रमुख जेल चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।

 

इस कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 237 वाहनों के चालान किए, जिन पर 2.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने विशेष रूप से डग्गामार वाहनों और बिना कागजात के सड़क पर दौड़ रहे वाहनों पर नकेल कसी। यातायात पुलिस के अनुसार, यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध परिवहन को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.