बलरामपुर
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अब्दुल मजीद पुत्र लाल खाँ को कांदभारी तिराहे के पास से धर दबोचा। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज था।
थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव और उनकी टीम ने सटीक सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय बलरामपुर के समक्ष पेश किया गया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है।
अश्वनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में यूजीसी बिल वापस लेने हेतु सौंपा ज्ञापन@DmMaharajganj https://t.co/GOE6XB7AnB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















