महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के अंतर्गत धनहा नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के अंतर्गत धनहा नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटक, ओजस्वी भाषण और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की इन भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया।


विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति: इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. जय गोविंद सिंह तथा सपा प्रत्याशी अजय कुमार गुप्ता उर्फ लाला भैया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. जय गोविंद सिंह ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने की सीख दी। वहीं, सपा प्रत्याशी अजय कुमार गुप्ता उर्फ लाला भैया ने मेधावी और प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय परिवार का योगदान: समारोह में विद्यालय प्रबंधक आनंद कशौधन, निदेशक ई. चंदन गुप्ता, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
इस आयोजन में सोनी, सोनाली, सृष्टि कशौधन, ब्यूटी, लाडली, सूर्या, शहजादा और अदिति सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की शानदार प्रतिभा देखकर अतिथियों और स्थानीय नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026





















