सिद्धार्थनगर: जल निगम की पाइपलाइन टूटने से सड़क पर बह रहा पानी, लोग परेशान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिगनिहाव बाजार क्षेत्र अंतर्गत गांव रैनाजोत, पोस्ट चेतिया, जिगनियावा चौराहा के पास सड़क पर जल निगम की पाइपलाइन टूट जाने से लगातार पानी बह रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिगनिहाव बाजार क्षेत्र अंतर्गत गांव रैनाजोत, पोस्ट चेतिया, जिगनियावा चौराहा के पास सड़क पर जल निगम की पाइपलाइन टूट जाने से लगातार पानी बह रहा है। पाइप से निकलता पानी सड़क पर फैल गया है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से पानी बहने के कारण सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका है, साथ ही पेयजल की भारी बर्बादी भी हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर मौके पर ही संबंधित जल निगम अधिकारी को फोन कर सूचना दे दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल निगम विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे पाइप की मरम्मत कराई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

 

 

Voice Of News 24