मऊ
मऊ जनपद के उत्तरवाहिनी माँ सरयू के पावन तट पर आयोजित 15 दिवसीय ‘हरि नाम कीर्तन’ का गुरुवार रात श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के उत्तरवाहिनी माँ सरयू के पावन तट पर आयोजित 15 दिवसीय ‘हरि नाम कीर्तन’ का गुरुवार रात श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

समापन के पूर्व नगर में भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने कस्बे को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। रामघाट स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी बबलू पांडे ने बताया कि यहाँ पिछले 46 वर्षों से अनवरत ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ संकीर्तन की परंपरा चली आ रही है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ करता है।
आयोजन समिति ने भंडारे में आए श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की थी। स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से देर रात तक प्रसाद वितरण का कार्य संभाला। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे दोहरीघाट की गौरवशाली आध्यात्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताया। 15 दिनों तक चले इस अखंड कीर्तन के समापन पर भक्तों की भारी भीड़ ने सरयू तट पर दीपदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मऊ: आज 45 मिनट के लिए रहेगा ‘ब्लैकआउट’, सुरक्षा परखने को बजेगा सायरन; प्रशासन ने जारी किए निर्देशhttps://t.co/oHoMeidgCw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026



















