कुशीनगर: चंडीगढ़ से लौटा पति तो बिस्तर पर मिला पत्नी का प्रेमी, खंभे से बांधकर की धुनाई

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक ऐसी घटना सामने आई जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक ऐसी घटना सामने आई जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। चंडीगढ़ से मजदूरी कर घर लौटे एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद हुए हंगामे ने पूरे नगर पंचायत में हड़कंप मचा दिया।

“वफ़ा की उम्मीद उन से क्या करें, जो रिश्तों की अहमियत भूल गए, सोशल मीडिया की चकाचौंध में, जो अपने ही घर का रास्ता भूल गए।”

 

क्या है पूरा मामला?

विशुनपुरा निवासी युवक की शादी 5 साल पहले मंजू देवी से हुई थी, जिनसे उनकी दो छोटी बच्चियां हैं। पति रोजी-रोटी के लिए चंडीगढ़ रहता था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे जब वह बिना बताए घर पहुँचा और दरवाजा खटखटाया, तो पत्नी के बिस्तर पर एक गैर-मर्द को देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने जब युवक को पकड़ना चाहा, तो पत्नी ने ढाल बनकर प्रेमी का बचाव किया।

खंभे से बांधा,फिर भी नहीं छूटा साथ

शोर सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि खंभे से बांधे जाने और पुलिस के आने तक मंजू अपने प्रेमी सौम्य वीर कश्यप से चिपकी रही और उसी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

फेसबुक पर शुरू हुई थी ‘600 किमी’ दूर की प्रेम कहानी

पूछताछ में पता चला कि प्रेमी सौम्य वीर शाहजहाँपुर का रहने वाला है। मंजू और सौम्य की पहचान एक साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। दो महीने पहले भी प्रेमी घर आया था, जिसे पत्नी ने ‘मौसी का बेटा’ बताकर दो दिन घर में छिपाकर रखा था।

मजिस्ट्रेट के सामने होगी पेशी

सूचना पर पहुंची विशुनपुरा पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़ने को तैयार है और प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस अब दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24