मऊ
मऊ जनपद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को मऊ जिले में एक विशेष ‘ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को मऊ जिले में एक विशेष ‘ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देशन में यह अभ्यास सोनीधापा इंटर कॉलेज के पास स्थित जीवन राम छात्रावास मैदान में शाम 6:00 बजे से आयोजित होगा। इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थितियों में नागरिक सुरक्षा और बचाव कार्यों को परखना है।
शाम 6 बजे गूंजेगा सायरन कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे दो मिनट के चेतावनी सायरन (ऊंची-नीची आवाज) के साथ होगी। सायरन बजते ही सोनीधापा मैदान सहित पूरे शहर की बिजली बंद कर दी जाएगी। प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक अपने घरों के इनवर्टर, मोबाइल और अन्य प्रकाश स्रोतों को भी बंद रखें। यह मॉकड्रिल लगभग 30 से 45 मिनट तक चलेगी।
बचाव कार्यों का होगा सजीव प्रदर्शन इस ड्रिल में नागरिक सुरक्षा कोर, एनसीसी, एनएसएस, आपदा मित्र और नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स हिस्सा लेंगे। इस दौरान हवाई हमले के बाद आग बुझाने, लोगों को शेल्टर होम पहुँचाने और घायलों के त्वरित उपचार का अभ्यास किया जाएगा। ड्रिल के अंत में एक लंबा सायरन बजेगा, जो ‘सब ठीक है’ का संकेत होगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से इस सुरक्षा अभ्यास को देखने और इसमें सहयोग करने का आह्वान किया है।
सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जानhttps://t.co/qqZheQjjn0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2026





















