सिद्धार्थनगर: ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ वाला आरोपी गिरफ्तार, डुमरियागंज पुलिस ने भेजा जेल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डुमरियागंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डुमरियागंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने “आत्महत्या के लिए उकसाने” के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोगिंदर यादव पुत्र मंगल यादव (निवासी कुड़ी, डुमरियागंज) के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351(3), 352, 78(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत था। आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को निरीक्षक छोटेलाल, हे0का0 रवि गौड़ और का0 आदित्य कुमार पांडेय की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

 

 

Voice Of News 24