मऊ: पुलिस लाइन में गूंजी तंबाकू मुक्ति की शपथ, 500 ट्रेनी पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प

मऊ

मऊ जनपद में ‘राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम’ के अंतर्गत सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में एक भव्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद में ‘राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम’ के अंतर्गत सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में एक भव्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 ट्रेनी पुलिसकर्मियों ने जीवन भर तंबाकू उत्पादों से दूर रहने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

कोटपा अधिनियम की दी गई जानकारी कार्यक्रम के दौरान तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को कोटपा अधिनियम 2003 की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि तंबाकू न केवल कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारक है, बल्कि यह व्यक्ति को मानसिक और सामाजिक रूप से भी कमजोर करता है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे जवानों से अपील की कि वे वर्दी की मर्यादा बनाए रखते हुए स्वयं को स्वस्थ रखें और कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।

अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर सीओ दिनेश दत्त मिश्रा, आर.आई. अरुण कुमार सिंह और यूपी वीएच लखनऊ से दिलीप कुमार पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने इसे तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम बताया। उपस्थित अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ पुलिसकर्मी ही समाज की बेहतर सुरक्षा कर सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.