महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गडौरा में शाम 6:30 बजे वाहन और बाइक की भीषण टक्कर में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गडौरा में शाम 6:30 बजे वाहन और बाइक की भीषण टक्कर में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।
अस्पताल ले जाने पर मासूम मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मृतक और घायल की पहचान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ढाई वर्षीय मासूम की पहचान अयांश मद्धेशिया पुत्र अनिल मद्धेशिया के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला गुड़िया मद्धेशिया पत्नी अनिल मद्धेशिया हैं। दोनों ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा धरमौली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












