बुलंदशहर

बुलंदशहर जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर शिकारपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने क्षेत्र की विभिन्न राशन दुकानों का औचक भौतिक सत्यापन किया, जिससे राशन डीलरों में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर शिकारपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने क्षेत्र की विभिन्न राशन दुकानों का औचक भौतिक सत्यापन किया, जिससे राशन डीलरों में हड़कंप मच गया।
इन दुकानों की हुई जांच
एसडीएम ने औचक निरीक्षण के तहत निम्नलिखित गांवों की राशन दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक और वितरण व्यवस्था की गहन जांच की:
दरगाहपुर
बांसौटी
बरौली
नगला लुप्तअलीपुर
हजरतपुर
जलालपुर कटोरा

एक डीलर के यहां मिला कम स्टॉक
जांच के दौरान अधिकांश दुकानों पर राशन का स्टॉक नियमानुसार सही पाया गया। हालांकि, हजरतपुर स्थित राशन डीलर के यहां स्टॉक में मामूली कमी पकड़ी गई। इस अनियमितता पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीलर को अपनी व्यवस्था में तुरंत सुधार करने की चेतावनी दी है।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए दुकानों का लगातार भौतिक सत्यापन किया जा रहा है और भविष्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












