अनूपशहर में पुलिस और किसानों में ठनी तनातनी: सीओ कार्यालय पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में पुलिस कार्यप्रणाली और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में पुलिस कार्यप्रणाली और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया है। भाकियू के प्रदेश प्रमुख सचिव गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में चल रहे इस धरने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। किसानों ने पुलिस पर चोरों को संरक्षण देने और सीओ पर अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

चोरी की घटनाओं और सांठगांठ का आरोप

किसान नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में झटका मशीन, मोटरसाइकिल और मोटर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात भी मोटर चोरी की एक नई घटना सामने आई है। आरोप है कि पुलिस चौकियों पर अधिकांश मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती, और जिन मामलों में एफआईआर दर्ज होती है, उनमें कोई बरामदगी नहीं होती। किसानों का यह भी दावा है कि उन्होंने पहले खुद चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने सांठगांठ कर उन्हें छोड़ दिया।

सीओ और किसान नेताओं में टकराव

समस्याओं को लेकर जब किसानों ने अनूपशहर सीओ भरत सोनकर से बात की, तो किसानों के मुताबिक समाधान करने के बजाय उन्होंने पुलिस की साख पर सवाल उठाने का आरोप मढ़ दिया। भाकियू नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक चोरियों का खुलासा और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर स्थिति संभालने के लिए कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम पहुंचे, जबकि सीओ भरत सोनकर वीआईपी ड्यूटी पर तैनात बताए गए हैं।

सीओ का पलटवार: ‘किसान नेता ने की अभद्रता’

दूसरी ओर, सीओ अनूपशहर भरत सोनकर ने पुलिस पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि पुलिस किसी भी चोर को पकड़कर क्यों छोड़ेगी? अभद्रता के आरोपों को नकारते हुए सीओ ने दावा किया कि किसान नेता की तरफ से ही उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। उन्होंने गुड्डू प्रधान को अनूपशहर कोतवाली में लिखित तहरीर देने की सलाह दी है, ताकि मामले में निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.