जौनपुर

जनपद के तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जौनपुर जनपद के तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने जनशिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
राजस्व और पुलिस से जुड़े आए मामले
समाधान दिवस में पहुंचे तमाम फरियादियों ने राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने एक-एक प्रार्थना पत्र का बारीकी से अवलोकन किया और मौके की नजाकत को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अधिकारी
अधिकारियों ने दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष निस्तारण किया जाए, जिससे पीड़ित शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक न्याय मिल सके। विशेष तौर पर राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में दोनों विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












