खेसरहा
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भथौरा गांव से एक किशोर के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भथौरा गांव से एक किशोर के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी संतराम प्रजापति का पुत्र प्रीतम प्रजापति गुरुवार, 15 जनवरी 2026 की सुबह से गायब है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हनुमान मंदिर से घर लौटा, फिर दोबारा जाने के बाद नहीं मिला सुराग
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रीतम सुबह अपनी दादी और दादा (टिकोरी बाबा दास महंत) के साथ पास के हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी चढ़ाने गया था। वहां से वह खिचड़ी लेकर घर आया और अपनी मां को दी। इसके बाद उसने अपनी मां से कहा कि वह दोबारा मंदिर जा रहा है, क्योंकि उसके दादा-दादी अभी वहीं थे। लेकिन इसके बाद वह न तो मंदिर पहुँचा और न ही घर वापस लौटा।
खोजबीन में जुटे परिजन और पुलिस
जब काफी समय बीत जाने के बाद भी प्रीतम का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने मंदिर और आसपास के गांवों में उसकी काफी तलाश की। सुराग न मिलने पर पिता संतराम प्रजापति ने खेसरहा थाने में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संभावित स्थानों पर किशोर की तलाश की जा रही है।
गोरखपुर :कैम्पियरगंज तहसीलदार के खिलाफ फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला, जमकर हुई नारेबाजी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 16, 2026





















