जहांगीराबाद: 18 जनवरी को हिंदू सम्मेलन में हुंकार भरेंगे स्वामी दीपांकर महाराज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के शुभकामना मैरिज होम में आगामी 18 जनवरी को विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन होने जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के शुभकामना मैरिज होम में आगामी 18 जनवरी को विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखर वक्ता और आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज होंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों और आयोजन समिति में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

समाजसेवी डॉ. सोनू पाठक की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और युवाओं को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। आयोजन समिति के सदस्यों ने हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील की है। स्वामी दीपांकर महाराज अपने ‘भिक्षु से राष्ट्र नायक’ अभियान और सामाजिक एकता के संदेश के लिए देशभर में लोकप्रिय हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संरक्षक नन्हे सिंह लोधी सहित किशनपाल लोधी, कृष्णकांत वार्ष्णेय, नवीन बंसल, डॉ. दीपक गुप्ता और समस्त टीम तैयारियों में जुटी है। इस सम्मेलन के माध्यम से समाज में समरसता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.