लखनऊ
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत कुंज योजना में शुक्रवार को उस समय कोहराम मच गया । पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत कुंज योजना में शुक्रवार को उस समय कोहराम मच गया जब ब्लॉक-39 की एक बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोग जान बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूदने को मजबूर हो गए। इस हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी है।
अफरा-तफरी और जान बचाने की जद्दोजहद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बिल्डिंग के निचले हिस्से से शुरू हुई और देखते ही देखते धुएं का गुबार ऊपर की मंजिलों तक फैल गया। सीढ़ियों पर धुआं भरने के कारण लोगों के निकलने का रास्ता बंद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक ने अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग की ऊंचाई से नीचे छलांग लगा दी। अंदर फंसे अन्य लोग खिड़कियों से मदद के लिए चीखते-चिल्लाते नजर आए।
गोरखपुर :कैम्पियरगंज तहसीलदार के खिलाफ फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला, जमकर हुई नारेबाजी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 16, 2026





















