बुलंदशहर :मानवता की मिसाल डिबाई के राजघाट में मृत गौवंश का संगठन ने किया ससम्मान अंतिम संस्कार

डिबाई (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत राजघाट में गौ-सेवा के प्रति अटूट श्रद्धा का दृश्य देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत राजघाट में गौ-सेवा के प्रति अटूट श्रद्धा का दृश्य देखने को मिला। राजघाट रेलवे फाटक के पास एक मृत गौवंश मिलने पर ‘स्मार्ट मी भाई संगठन’ ने सक्रियता दिखाते हुए गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार विधि-विधान से संपन्न कराया।

अंतर्राष्ट्रीय गौवंश संगठन के नगर अध्यक्ष रवि गोयल ने जानकारी दी कि यह गाय पिछले करीब 15 दिनों से राजघाट रेलवे फाटक के पास बीमार अवस्था में थी। संगठन और स्थानीय लोग उसकी देखरेख कर रहे थे, लेकिन गुरुवार की रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष रवि गोयल ने बदरपुर की टीम ‘हेल्पिंग बॉयज 09’ को अवगत कराया। इसके महज 30 मिनट के भीतर ‘स्मार्ट मी भाई संगठन’ के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत गौवंश के पार्थिव शरीर को एक ई-रिक्शा में रखा और उसे राजघाट स्थित गंगा तट पर ले आए।

गंगा तट पर दी गई भू-समाधि

संगठन के सदस्यों ने गंगा घाट पर पूरी श्रद्धा के साथ गड्ढा खोदा और मृत गौवंश को भू-समाधि (अंतिम संस्कार) दी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गौवंश को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सेवा कार्य में जुटे रहे ये सदस्य

इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से अंशु कुमार, अजय कुमार, योगेश कुमार, कृष्णा कुमार, नरेश कुमार, महेश, मनोज और बकिल निषाद सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.