महराजगंज: रेस्क्यू के दौरान पिंजरे से महज़ कुछ दूर था तेंदुआ, अचानक जाल काटकर WTI अधिकारी पर किया हमला

निचलौल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत सिसई गांव मेंआज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक तेंदुए ने वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट हेड पर हमला कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत सिसई गांव मेंआज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक तेंदुए ने वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट हेड पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि हमले में अधिकारी की जान बच गई, हालांकि उनके पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, सिसई गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में थे। आज सुबह करीब 9:00 बजे वन विभाग और WTI की संयुक्त टीम रेस्क्यू के लिए गन्ने के खेत में पहुंची। टीम ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को जाल में सुरक्षित फंसा लिया था। उसे लोहे के पिंजरे में डालने की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक स्थिति बिगड़ गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ के दबाव और शोर-शराबे के कारण टीम को काम करने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। इसी अफरा-तफरी के बीच तेंदुए को फंसाने वाला जाल थोड़ा ढीला पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर तेंदुआ जाल से बाहर निकला और सीधे WTI के प्रोजेक्ट हेड अरशद हुसैन पर झपट पड़ा।

तेंदुए ने अरशद हुसैन के पैर पर पीछे से जोरदार हमला किया, जिससे उनके पैर में गहरे घाव हो गए। टीम के अन्य सदस्यों ने शोर मचाकर और लाठियां पटककर तेंदुए को पीछे धकेला, जिसके बाद तेंदुआ वापस गन्ने के खेत में भाग गया। घायल अधिकारी को तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया।

ग्रामीणों में दहशत बरकरार

तेंदुए के दोबारा खेत में भाग जाने से सिसई गांव और आसपास के इलाकों में एक बार फिर दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम अब फिर से घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने की रणनीति बना रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रेस्क्यू स्थल से दूर रहें ताकि टीम अपना काम सुरक्षित ढंग से कर सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.