गोरखपुर :कैम्पियरगंज तहसीलदार के खिलाफ फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला, जमकर हुई नारेबाजी

कैम्पियरगंज

गोरखपुर जनपद के स्थानीय ब्यूरो कैम्पियरगंज तहसील परिसर शुक्रवार को जंग के मैदान में तब्दील हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के स्थानीय ब्यूरो कैम्पियरगंज तहसील परिसर शुक्रवार को जंग के मैदान में तब्दील हो गया। तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप धारण कर चुका है। शुक्रवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न केवल तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि तहसील के मुख्य गेट पर ताला जड़कर कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया।

“तहसीलदार मुर्दाबाद” के नारों से गूँजा परिसर

अधिवक्ता संघ के बैनर तले जुटे वकीलों ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार और कार्यप्रणाली में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं का गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुँच गया जब मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “तहसीलदार मुर्दाबाद” और “भ्रष्टाचार नहीं चलेगा” जैसे नारे लगाकर तहसील परिसर को गुंजायमान कर दिया

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.