बुलंदशहर: दियोरऊ में धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दियोरऊ में 15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दियोरऊ में 15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने एकजुट होकर सामाजिक न्याय का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण के साथ हुआ। पंकज प्रधान और विनोद कुमार उर्फ भट्टे जी ने बाबा साहब की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उत्सव के दौरान गांव को गुब्बारों से सजाया गया और केक काटकर खुशियां साझा की गईं। बच्चों और ग्रामीणों के बीच केक, मिठाई और प्रसाद का वितरण किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में नीरज कुमार, महेंद्र सिंह, श्रीपाल सिंह, छोटेलाल, हरवीर सिंह और परनामी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने बहन मायावती के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम एकता और अनुशासन की मिसाल पेश करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.