कानपुर: ‘दृश्यम’ स्टाइल में 7 बच्चों की मां की हत्या, प्रेमी ने गड्ढा खोदकर दफनाया शव; 8 महीने बाद खुला राज

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहाँ सात बच्चों की मां को अपने प्रेमी से प्यार करना भारी पड़ गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहाँ सात बच्चों की मां को अपने प्रेमी से प्यार करना भारी पड़ गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोपी प्रेमी ने फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी से प्रेरित होकर हत्या की साजिश रची और शव को जमीन में दफन कर दिया। पुलिस ने घटना के आठ महीने बाद मुख्य आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना सजेती थाना क्षेत्र के टिकवांपुर गांव की है। मृतक महिला रेशमा, जिसके पति रामबाबू शंखवार की कैंसर से मौत हो चुकी थी, अपने सात बच्चों को छोड़कर प्रेमी गोरेलाल शंखवार के साथ रहने लगी थी। अप्रैल के महीने में रेशमा, गोरेलाल के साथ इटावा में गेहूं की कटाई करने गई थी, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

शक और बेवफाई बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी गोरेलाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रेशमा उम्र में उससे 12 साल बड़ी थी।गोरेलाल को शक था कि रेशमा के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बन गए हैं।इसी विवाद के चलते उसने रेशमा की हत्या करने का फैसला किया और शव को एक गहरे गड्ढे में दफन कर दिया ताकि किसी को भनक न लगे।

बेटे की जिद और 8 महीने बाद खुलासा

रेशमा की गुमशुदगी के बाद उसके बेटे बबलू ने अपनी मां की तलाश जारी रखी। 29 नवंबर को जब बबलू ने गोरेलाल से अपनी मां के बारे में पूछा, तो आरोपी ने ठंडे दिमाग से जवाब दिया कि “वह अब कभी नहीं लौटेगी।” इस जवाब ने शक को यकीन में बदल दिया। बबलू ने 5 जनवरी 2026 को एसीपी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस की कार्रवाई और कंकाल की बरामदगी

एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कर रेशमा का कंकाल बरामद कर लिया है। पुलिस ने गोरेलाल और इस अपराध में उसका साथ देने वाले उसके भाई को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, रेशमा का अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.