फरेंदा (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के फरेंदा विकास खंड में आज विकास की नई इबारत लिखी गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा विकास खंड में आज विकास की नई इबारत लिखी गई। ब्लॉक प्रमुख मनीषा और प्रतिनिधि/पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान करोड़ों रुपये की कार्य योजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्र के विकास का खाका खींचा गया।
करोड़ों के बजट से चमकेगा फरेंदा ब्लॉक
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पारित की गई कार्य योजनाओं के तहत भारी भरकम बजट का आवंटन किया गया है। लोकार्पण के दौरान विकास कार्यों का विवरण कुछ इस प्रकार रहा
राज्य वित्त आयोग: 2.72 करोड़ रुपये।
पन्द्रहवीं वित्त आयोग: 2.94 करोड़ रुपये।
मनरेगा (क्षेत्र पंचायत अंश): 3.97 करोड़ रुपये।
मनरेगा (ग्राम पंचायत अंश): 16.67 करोड़ रुपये।
इन योजनाओं के माध्यम से गांवों में सड़क, नाली, खड़ंजा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
बैठक में विकास और पारदर्शिता पर जोर
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। ब्लॉक प्रमुख मनीषा ने सभी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें ताकि जनता को सीधा लाभ मिल सके।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने तकनीकी और प्रशासनिक बारीकियों की जानकारी दी। इस अवसर पर फरेंदा ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
UP IPS Transfer: यूपी पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 20 आईपीएस अफसरों के तबादलेhttps://t.co/2mFVODhNs1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 7, 2026


















