महराजगंज: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ‘शाही’ स्वागत, बुलडोजर से बरसे फूल, ढाई क्विंटल की माला से हुआ अभिनंदन

महराजगंज

भावुक हुए पंकज चौधरी, बोले- “जातीय पार्टियां ज्यादा दिन नहीं चलतीं, बिहार की जनता ने दिया जवाब”।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी मंगलवार को अपने गृह जनपद महराजगंज पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ऐसा ऐतिहासिक स्वागत किया कि पूरा शहर ‘केसरिया’ रंग में रंग गया। स्वागत की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर फूलों की बारिश की और क्रेन की मदद से उन्हें ढाई क्विंटल की विशाल माला पहनाई गई।

“जनता का प्रेम देख भावुक हूँ”: पंकज चौधरी

भाजपा जिला कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं के हुजूम और अभूतपूर्व उत्साह को देख पंकज चौधरी भावुक हो गए। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा, “महराजगंज की जनता ने मुझे 7 बार संसद भेजा, मंत्री बनाया और आज पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। यह सब आपके प्रेम और विश्वास की बदौलत है।”

विपक्ष और जातीय राजनीति पर प्रहार

पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों, विशेषकर अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा जातीय राजनीति का अंत: “जातीय और पारिवारिक पार्टियां बहुत दिनों तक जीवित नहीं रहतीं। बिहार के हालिया चुनावी नतीजों ने इसका प्रमाण दे दिया है। वहां विपक्ष ने बड़ा तूफान खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया।”

PDA पर तंज: “अखिलेश यादव पहले यह खुद तय कर लें कि आखिर उनका PDA है क्या?”

2027 के लिए ‘2017’ से बड़ी जीत का संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूँक दिया। उन्होंने कहा ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को पूरा करने के लिए 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

संगठन ही शक्ति: भाजपा कार्यकर्ता 365 दिन सेवा करता है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

बीमारू से विकसित राज्य: यूपी कभी ‘बीमारू’ कहा जाता था, लेकिन आज कानून-व्यवस्था और सुशासन में यह पूरे देश के लिए मॉडल है।

अतिक्रमण और संभल कांड पर दो टूक

संभल में हुई कार्रवाई और अवैध अतिक्रमण पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। उन्होंने कहा, “अवैध अतिक्रमण चाहे किसी भी मजहब का हो, उस पर कठोर कार्रवाई निश्चित है।”

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का स्वागत कतरारी और टोल प्लाजा से ही शुरू हो गया था।

बुलडोजर का क्रेज: जेसीबी मशीनों से कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर अध्यक्ष का स्वागत किया।

प्रमुख उपस्थिति पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, शिवशंकर बर्मा, सतीश मदेशिया सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह का हिस्सा बने।

 Voice Of News 24