चौक बाजार (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के चौक बाजार में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा कार्य किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक बाजार में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा कार्य किया गया। इसी क्रम में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और रसोइयों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्दी से बचाव के लिए ‘पुनीत’ प्रयास
परिषद की परंपरा के अनुसार, उन कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा जाता है जो पर्दे के पीछे रहकर संस्था की सेवा करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 15 कर्मचारियों एवं रसोइयों को गर्म कंबल प्रदान किए गए। कड़ाके की ठंड के बीच सहायता पाकर कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया वितरण
कंबल वितरण का यह कार्य महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य एवं चौक छावनी के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह के हाथों संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण और उनकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना परिषद की प्राथमिकता रही है। यह महज एक वितरण नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान और सेवा का भाव है।
प्रशासनिक उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने परिषद के इस कदम की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के तमाम शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी साक्षी रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी द्वारा साझा की गई।
पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल 2026: सिवान की बेटियां बनीं चैंपियन, पुरुष वर्ग में छपरा और काठमांडू के बीच छिड़ी रोमांचक जंग; दोनों संयुक्त विजेताhttps://t.co/HfbGxMwpYr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 6, 2026





















