महराजगंज:पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल 2026, दिल्ली की शानदार जीत, काठमांडू नेपाल भी अगले दौर में

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन का पहला मुकाबला दिल्ली बनाम उत्तराखंड के बीच खेला गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन का पहला मुकाबला दिल्ली बनाम उत्तराखंड के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड को 2-0 गोल से पराजित कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

मैच का उद्घाटन पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मनीष गुप्ता एवं सहजनवा नगर पंचायत चेयरमैन संजू सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मैच के दौरान भांगड़ा टीम ने पूरे मैदान में जोश और उमंग भर दी, वहीं कमेंट्री की भूमिका भी दर्शकों के बीच काफी सराही गई। दिल्ली की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए उत्तराखंड पर दबाव बनाए रखा और दो शानदार गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस अवसर पर मुख्य आयोजक युवा समाजसेवी अमन शांडिल्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया एवं सचिव अजय कुमार सैनी ने आए हुए अतिथियों का बैज लगाकर, माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में पंचायत इण्टर कॉलेज के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, घनश्याम दास,आदित्य मोटर्स के प्रोपराइटर आदित्य सिंह, मोनू सिंह, शिव मिश्रा, उत्सव कृष्ण त्रिपाठी, इंद्रजीत तिवारी,पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला,जयप्रकाश सैनी, सूर्यप्रकाश शुक्ला, सोनू बाबा, रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

निर्णायकों की निष्पक्ष भूमिका भी प्रशंसनीय रही, जिससे मैच पूरी तरह अनुशासित एवं रोमांचक बना रहा।
वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में काठमांडू (नेपाल) की टीम ने टाउन क्लब पडरौना को पराजित कर प्रतियोगिता के अगले पायदान में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
पीआईसी गोल्ड कप के मुकाबले लगातार रोमांचक होते जा रहे हैं और दर्शकों में फुटबॉल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.