जौनपुर
जौनपुर जनपद के पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने और रौब गालिब करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने और रौब गालिब करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी भटेहरा गांव निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय है, जो बदलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर संख्या 11A है और उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी द्वारा फर्जी पत्रकार बनकर धौंस जमाने की शिकायत की। जब पुलिस ने उससे पत्रकारिता का वैध पहचान पत्र मांगा, तो वह कोई प्रमाण नहीं दे सका। समाचार पत्र के जिला संवाददाता से सत्यापन कराने पर स्पष्ट हुआ कि आरोपी का संस्थान से कोई संबंध नहीं है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत की गई।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












