यूपी में शीतलहर का कहर: CM योगी का सख्त आदेश, 1 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, प्रदेश के सभी बोर्डों (UP Board, CBSE, ICSE) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सेहत और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

DM लखनऊ ने जारी किए आदेश: प्री-प्राइमरी से 12वीं तक छुट्टी

राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार  मौसम विभाग के पूर्वानुमान और घने कोहरे को देखते हुए 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

CM योगी के प्रशासन को कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने केवल स्कूलों को बंद करने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों को जमीन पर उतरने के निर्देश दिए हैं:

अलाव और कंबल: हर जिले के सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त अलाव और कंबलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

रैन बसेरों का निरीक्षण: रैन बसेरों में बिछौने, कंबल और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि “कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो।”

ग्राउंड जीरो पर अधिकारी: डीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लें।

Image

मौसम का हाल: 37 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शून्य विजिबिलिटी: रविवार को आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता (Visibility) शून्य दर्ज की गई।

कोल्ड डे की चेतावनी: प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर समेत 12 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट की संभावना है।

सबसे ठंडा शहर: 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा प्रदेश में सबसे ठंडे रहे।

विशेषज्ञ की राय: मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसके बाद ही दिन में हल्की धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़त हो सकती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.