सिद्धार्थनगर: ‘सांसद खेल महोत्सव’ का भव्य समापन; यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को ‘सांसद खेल महोत्सव’ का समापन समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को ‘सांसद खेल महोत्सव’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय सिंह श्रीनेत रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोरबंदर (गुजरात) से खिलाड़ियों के नाम संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

मुख्य आकर्षण

प्रोत्साहन: मुख्य अतिथि ने मिल्खा सिंह और नीरज चोपड़ा का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने के लिए प्रेरित किया।

बड़ी घोषणा सांसद जगदम्बिका पाल ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपए का कॉर्पस फंड बनाया गया है। साथ ही जनपद में स्पोर्ट्स हॉस्टल निर्माण की भी योजना है।

सांस्कृतिक रंग: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और बर्डपुर के बच्चों ने शानदार योग प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

पुरस्कार वितरण

विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार भी दिए गए। अंत में सब-जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई।

इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, पूर्व डीएम ओएन सिंह, सीडीओ बलराम सिंह, नपा अध्यक्ष गोविंद माधव समेत जिले के सभी आला अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.