आनंदनगर: अटल जी की 101वीं जयंती पर श्रद्धा और उल्लास का संगम; ‘आधारशिला वृद्धाश्रम’ में जुटे दिग्गज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्मजयंती के अवसर पर जनपद में कार्यक्रमों की धूम रही। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्मजयंती के अवसर पर जनपद में कार्यक्रमों की धूम रही। आनंदनगर स्थित ‘आधारशिला वृद्धाश्रम’ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों और प्रबुद्ध वर्ग ने देश के इन महान नायकों को नमन किया।

“भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह थे अटल जी”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह देश के ‘भीष्म पितामह’ थे। उन्होंने कहा, “अटल जी एक कुशल प्रशासक, साहित्यकार, कवि और निडर राजनेता थे। उनका व्यक्तित्व और व्यवहार आज के दौर में भी समाज के लिए प्रेरणापुंज है।”

विकास और शौर्य की गौरवगाथा

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी शिवम जायसवाल और करुणेश उपाध्याय ने अटल जी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। वहीं विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने उनके द्वारा देश को दिए गए बुनियादी ढाँचे का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक योजनाएं उन्हीं की देन हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध में अटल जी के साहसी नेतृत्व और जीत को भी याद किया।

आधारशिला वृद्धाश्रम में आयोजन

वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए सदैव जीवित रहेंगे। समाजसेवी जय भारत और करम चंद यादव ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों, जैसे पोखरण परमाणु परीक्षण और दूरदर्शी आर्थिक नीतियों पर प्रकाश डालते हुए इसे भारत का ‘गौरवशाली दौर’ बताया।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमरीश राव लंदन ,इंद्रजीत चौधरी,आशीष जायसवाल,विकास चौरसिया,जगदंबा उपाध्याय,सुनील यदि मौजूद रहे !!

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल जी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों के बीच खुशियाँ साझा की गईं, जिससे माहौल बेहद भावुक और गरिमामय बन गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.