महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 55 वर्षीय अधेड़ ने मासूमियत को तार-तार करने की कोशिश की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 55 वर्षीय अधेड़ ने मासूमियत को तार-तार करने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
टॉफी का लालच देकर ले गया सुनसान जगह
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम एक नाबालिग बालिका दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी गांव के ही अलाउद्दीन (55 वर्ष) ने उसे टॉफी का लालच दिया और बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बालिका के साथ ज़ोर-जबरदस्ती और आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दीं।
शोर सुनकर आरोपी को घेरा
जब मासूम ने शोर मचाया, तो पास के ग्रामीण कलावती देवी और गोविन्द विश्वकर्मा बिजली की फुर्ती से मौके पर पहुँचे। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए आरोपी अलाउद्दीन को रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों की इस बहादुरी की वजह से आरोपी भागने में असफल रहा। सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की सख्त कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।
पंजीकृत मुकदमा: मु०अ०सं० 0135/2025 धाराएं: 115(2)/65(2) BNS और 5(एम)/6 पोक्सो (POCSO) अधिनियम।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बहादुर ग्रामीणों की सराहना
समाज में सुरक्षा की मिसाल पेश करने वाली कलावती देवी और गोविन्द विश्वकर्मा के साहस की हर तरफ चर्चा हो रही है। पुलिस टीम ने भी आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने वाले इन ग्रामीणों की सराहना की है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे अपराधियों को कठोरतम दंड दिया जाए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।
सिद्धार्थनगर में खाद की तस्करी और लापरवाही पर गाज जिला कृषि अधिकारी सस्पेंडhttps://t.co/ZX7UTP0r4p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 24, 2025

















