बलरामपुर: जंगल में लकड़ी चुनने गई 25 वर्षीय युवती पर तेंदुए का खूनी हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर कोड़र जंगल में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर कोड़र जंगल में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ लकड़ी चुनने गई एक युवती पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से सीमावर्ती गांवों में भारी दहशत और मातम का माहौल है।

जंगल के भीतर बनाया शिकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिशुनपुर डीह निवासी कमला (25 वर्ष) पुत्री बुधई गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर निकली थी। वह जंगल के भीतर लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर जा चुकी थी, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण कमला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वन विभाग ने पहुँचाई तत्काल मदद

घटना की सूचना मिलते ही भाभर रेंज के रेंजर योगेश कुमार वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँचे। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल 10,000 रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रेंजर ने आश्वासन दिया कि सरकारी नियमों के तहत मिलने वाली अन्य सहायता राशि भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

मुनादी के बावजूद हुई अनहोनी

हैरानी की बात यह है कि करीब 15 दिन पूर्व ही वन विभाग ने इलाके में मुनादी (घोषणा) करवाकर ग्रामीणों को चेतावनी दी थी कि आसपास तेंदुआ सक्रिय है। वनकर्मियों ने लोगों से अपील की थी कि वे जंगल के भीतर न जाएं और अकेले बाहर न निकलें। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि मजबूरी के कारण ग्रामीणों को ईंधन के लिए लकड़ी लेने जंगल जाना पड़ता है, जिसका परिणाम आज इस दुःखद घटना के रूप में सामने आया।

विभाग की अपील: वन विभाग ने पुनः ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल में न जाने की कड़ी हिदायत दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.