बलरामपुर: गन्ना तोड़ने के विवाद में हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना तुलसीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेखुनिया खुर्द में गन्ना तोड़ने के मामूली विवाद में हुई मदन गोपाल नामक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना तुलसीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेखुनिया खुर्द में गन्ना तोड़ने के मामूली विवाद में हुई मदन गोपाल नामक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए तुलसीपुर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना की शुरुआत 23 दिसंबर 2025 को हुई थी। आरोप है कि गन्ना तोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद में विपक्षीगणों ने मदन गोपाल पर लाठी, डंडा और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल मदन गोपाल को इलाज के लिए लखनऊ के KGMU में भर्ती कराया गया था, जहाँ 24 दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने मामले को धारा 103(1) BNS (हत्या) में तरमीम कर जांच तेज कर दी थी।

ऐसे हत्थे चढ़े हत्यारोपी

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जीतेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह की टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर बड़गो मोड़ से घेराबंदी कर तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:रामनिवास उर्फ छोटू (मुख्य साजिशकर्ता)रामनरेश उर्फ पहलवानबसंतलाल उर्फ बड़कऊ

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पकड़े गए मुख्य अभियुक्त रामनिवास उर्फ छोटू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि मदन के बेटे धीरू ने उसके खेत का गन्ना तोड़ा है। जब वह उलाहना देने मदन के घर गया, तो वहां विवाद बढ़ गया। इसके बाद रामनिवास ने अपने भाइयों के साथ मिलकर योजना बनाई और लोहे की सरिया व लाठी से मदन के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए।

अभियुक्तों ने चालाकी दिखाते हुए खुद का मेडिकल भी सीएचसी तुलसीपुर में कराया था ताकि वे पुलिस को गुमराह कर सकें, लेकिन पुलिस की सक्रियता के आगे उनकी एक न चली। मदन की मौत की खबर सुनकर वे बलरामपुर भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस टीम की सराहना

पुलिस अधीक्षक ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या जैसी संगीन वारदात का पर्दाफाश करने वाली तुलसीपुर पुलिस टीम की सराहना की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.