सिद्धार्थनगर में खाद की तस्करी और लापरवाही पर गाज जिला कृषि अधिकारी सस्पेंड

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को खाद की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा जमकर गूँजा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को खाद की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा जमकर गूँजा। समाजवादी पार्टी के सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिद्धार्थनगर के जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की।

सिद्धार्थनगर में खाद की तस्करी और लापरवाही पर गाज

कृषि मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि सिद्धार्थनगर जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं थी, इसके बावजूद वहां से लगातार कालाबाजारी, ओवर रेटिंग और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि जिला कृषि अधिकारी इन अवैध गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह विफल रहे।

“किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिद्धार्थनगर में खाद की पर्याप्त उपलब्धता के बाद भी प्रशासनिक विफलता के कारण जिला कृषि अधिकारी को निलंबित किया गया है।” – सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री

विपक्ष ने सरकार को घेरा: “लाइन में लगे किसानों पर चल रही लाठियां”

इससे पहले, समाजवादी पार्टी के विधायकों ने खाद संकट को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए:

अतुल प्रधान (सपा): उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में खाद को लेकर हाहाकार मचा है। केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं और किसानों पर लाठियां चलाई जा रही हैं। साथ ही किसानों पर नैनो यूरिया खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है।

पंकज मलिक (सपा): मुजफ्फरनगर का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि वहां खाद नहीं मिल रही और बाजार में धड़ल्ले से नकली खाद बेची जा रही है, जिस पर अधिकारी मौन हैं।

सैय्यदा खातून (सपा): उन्होंने किसानों की दोहरी मार का जिक्र करते हुए कहा कि न तो किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा है और न ही समय पर खाद उपलब्ध हो रही है।

अधिकारियों को सख्त चेतावनी

कृषि मंत्री ने विभाग के सभी अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उर्वरकों के वितरण में किसी भी प्रकार की टैगिंग या अनियमितता पाई गई तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसानों को खाद की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।लगाया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.