महराजगंज: फरेंदा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हिंदू सम्मेलन में गूंजे स्वामी महेश योगी के विचार; धर्म और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

फरेंदा

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में आज भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आध्यात्मिक ऊर्जा और वैचारिक विमर्श का अनूठा संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में आज भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आध्यात्मिक ऊर्जा और वैचारिक विमर्श का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या धाम के सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत, महामंडलेश्वर पूज्य डॉ. स्वामी महेश योगी जी महाराज ने शिरकत की।

दिग्गज राजनेताओं और संतों का रहा जमावड़ा

सम्मेलन के मंच पर क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों और धर्मगुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य रूप से शामिल रहे:

बजरंग बहादुर सिंह (पूर्व विधायक, फरेन्दा)विधायक के अनुज छट्ठू सिंह,शिवेन्द्र चौधरी (पूर्व विधायक)अनिल जी (क्षेत्र प्रचारक)राकेश जायसवाल (चेयरमैन) एवं राजेश जायसवाल महंत हरिश्चंद्र पांडे (महंत, प्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर)चंदन मद्धेशिया, मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, गामा यादव, सुनील सिंह, ओमकार यादव, आयुष प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह, शुभम सिंह, सोनू अग्रहरी, आलोक जायसवाल, सिंटू सिंह, डॉ कुंवर पाल सिंह, अशोक अग्रहरि, छोटू सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे

हिंदू धर्म को जीवंत करने और संस्कृति पर महामंथन

सम्मेलन का मुख्य केंद्र बिंदु हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति का संरक्षण रहा। स्वामी महेश योगी जी महाराज ने अपने संबोधन में विस्तार से चर्चा की कि आधुनिक युग में हम अपनी संस्कृति को कैसे जीवंत रखें। उन्होंने कहा कि संस्कार और शिक्षा ही हिंदू समाज की असली शक्ति है। उनके विचारों और शिक्षाओं ने उपस्थित जनसमूह को अपनी आस्था के प्रति और अधिक दृढ़ होने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्र की जनता के लिए आस्था का महापर्व

इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जहाँ उन्होंने सामूहिक रूप से अपनी सांस्कृतिक पहचान और आस्था को मजबूत करने के संकल्प पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण और धर्म की रक्षा पर बल दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.