महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया–बागापार मुख्य मार्ग पर स्थित कसमारिया बाल्मीकि नगर पुलिया एक बार फिर बड़े हादसे का गवाह बनी। जर्जर पुलिया के कारण संतुलन बिगड़ने से एक बाइक सवार सीधे नहर में जा गिरा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया–बागापार मुख्य मार्ग पर स्थित कसमारिया बाल्मीकि नगर पुलिया एक बार फिर बड़े हादसे का गवाह बनी। जर्जर पुलिया के कारण संतुलन बिगड़ने से एक बाइक सवार सीधे नहर में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान पिपरा सोनाड़ी गांव निवासी के रूप में हुई है, जिसकी हालत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिंताजनक बनी हुई है।

नहर विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का गुस्सा: स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पुलिया अब ‘मौत का जाल’ बन चुकी है। महज चार दिन पहले भी इसी स्थान पर एक बाइक सवार की जान चली गई थी। लोगों का कहना है कि बीते चार वर्षों में यहां दर्जनों हादसे हुए और चार लोग काल के गाल में समा चुके हैं, लेकिन नहर विभाग गहरी नींद में सोया है।
पुलिया पर न तो सुरक्षा रेलिंग है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। अब सवाल यह है कि प्रशासन और कितनी जानों की आहुति का इंतजार कर रहा है?
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 20 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/cDo1pkfdnR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 20, 2025





















