महराजगंज: वन ग्राम भारीवैसी में डीएम की चौपाल, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मथुरानगर के वन ग्राम भारीवैसी में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मथुरानगर के वन ग्राम भारीवैसी में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम ने न केवल जनता से सीधा संवाद किया, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, आवास, पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। प्रशासन के इस सीधा संवाद से वन टांगिया क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी संतोष और विश्वास का माहौल देखा गया। इस अवसर पर संबंधित तहसील व विकास खंड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.