बिहार
मधेपुरा जनपद के प्रेम की कोई सरहद नहीं होती, इस बात को बिहार के मधेपुरा जिले के एक युवा इंजीनियर और जापान की मारिया ने सच कर दिखाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मधेपुरा जनपद के प्रेम की कोई सरहद नहीं होती, इस बात को बिहार के मधेपुरा जिले के एक युवा इंजीनियर और जापान की मारिया ने सच कर दिखाया है। पुरैनी प्रखंड के रौता गांव निवासी और आईआईटी इंजीनियर राहुल कुमार, जो टोक्यो में होंडा कंपनी में कार्यरत हैं, अपनी विदेशी पत्नी मारिया के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे।
दोनों की मुलाकात टोक्यो में काम के दौरान हुई थी, जो पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने जापान में ही शादी रचाई। जब मारिया बिहार पहुंचीं, तो उन्होंने भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए सास-ससुर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और मधुर आवाज में ‘हैलो’ कहकर सबका दिल जीत लिया।
गांव में आयोजित भव्य रिसेप्शन (प्रीतिभोज) में इस अनोखी जोड़ी को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग विदेशी बहू के भारतीय संस्कारों और सादगी की जमकर सराहना कर रहे हैं। यह विवाह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 20 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/cDo1pkfdnR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 20, 2025





















