मऊ: एसपी इलामारन जी ने किया रामपुर थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर दिए सख्त निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने शुक्रवार देर शाम रामपुर थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने शुक्रवार देर शाम रामपुर थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जांच की और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

एसपी ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद, त्योहार और जनसुनवाई रजिस्टर सहित सीसीटीएनएस शाखा व महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर (HS) मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षियों को निर्देश दिया गया कि वे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और निस्तारण के बाद उनका फीडबैक अवश्य लें।

इसके साथ ही, उन्होंने मालखाना, बंदीगृह और बैरक का भ्रमण कर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मधुबन अभय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.