सोनभद्र: पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा ढेर, पैर में गोली लगने के बाद पिस्टल और जेवर के साथ गिरफ्तार

सोनभद्र

सोनभद्र जनपद के शक्तिनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के बाद लूट के शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सोनभद्र जनपद के शक्तिनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के बाद लूट के शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शक्तिनगर पुलिस अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध आरोपी से सामना हो गया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया और पकड़ा गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और भारी मात्रा में लूटे गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.