लखनऊ
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजधानी के विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय ‘अटल स्वास्थ्य मेला-6’ का आयोजन होने जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजधानी के विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय ‘अटल स्वास्थ्य मेला-6’ का आयोजन होने जा रहा है। 20 और 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस मेले में शहर के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर एक ही छत के नीचे मरीजों का निःशुल्क इलाज करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से आयोजन
केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से आयोजित यह मेला समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का माध्यम बन रहा है। पिछले पांच वर्षों की अपार सफलता के बाद, इस बार छठवें संस्करण को और भी व्यापक रूप दिया गया है। पिछले वर्ष इस मेले से लगभग 23,000 लोगों ने लाभ उठाया था।
मेले की प्रमुख विशेषताएं और सेवाएं
स्वास्थ्य मेले में गंभीर बीमारियों से लेकर सामान्य जांच तक की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी:
गंभीर रोग परामर्श: हृदय रोग, कैंसर, गुर्दा रोग (किडनी), नेत्र रोग, दंत चिकित्सा और मधुमेह विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी।
निःशुल्क जांच: ई.सी.जी., एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी, मैमोग्राफी, ब्लड शुगर और अन्य पैथोलॉजिकल टेस्ट मौके पर ही किए जाएंगे।
विशेष कैंसर स्क्रीनिंग: महिलाओं के लिए सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
दिव्यांगजनों को सहायता: मेले में दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल, कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा।
आयुष्मान कार्ड: पात्र लाभार्थियों के लिए मौके पर ही ‘आयुष्मान भारत कार्ड’ बनाने की सुविधा रहेगी।
देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों की होगी सहभागिता
इस मेले में 100 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें प्रमुख संस्थान शामिल हैं:
सरकारी संस्थान: SGPGI, के.जी.एम.यू. (मेडिकल कॉलेज)।
निजी अस्पताल: मेदांता हॉस्पिटल, अपोलो मेडिक्स, चंदन, मेयो और मैक्स हॉस्पिटल जैसे नामी संस्थान।
वैकल्पिक चिकित्सा: आयुर्वेद, यूनानी, योग, नेचुरोपैथी और नशा उन्मूलन के विशेष स्टाल भी लगाए जाएंगे।
महिलाओं और बच्चों के लिए खास इंतजाम
मेले में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अलग से विंग बनाई गई है ताकि उन्हें बिना किसी असुविधा के विशेषज्ञ परामर्श मिल सके। टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललाइन पैसिया गांव के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। pic.twitter.com/IlZ5k64iyJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 18, 2025





















